विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में पुलिस ने गोतस्करों पर दबिश देकर चार गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपित गिरफ्तार

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:52 PM (IST)

एंटी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका ने बीवां रोड पर टोल नाके के पास चार गोवंश से भरी एक पिकअप पकड़ी ...और पढ़ें

पुलिस ने फिरोजपुर झिरका में बीवां रोड पर टोल नाके के पास चार गोवंश से भरी एक पिकअप पकड़ी।

पुलिस ने फिरोजपुर झिरका में बीवां रोड पर टोल नाके के पास चार गोवंश से भरी एक पिकअप पकड़ी।

HighLights

  1. फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ ने की कार्रवाई।

  2. चार गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार।

  3. बचाए गए गोवंश को गौशाला में सुरक्षित भेजा गया।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका। एंटी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने शनिवार को बीवां रोड पर स्थित टोल नाके के पास गोतस्करों पर दबिश देकर चार गोवंश से भरी एक पिकअप को पकडऩे के साथ- साथ एक गोतस्कर को दबोच लिया।

पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप को अपने कब्जे में लेने के साथ-साथ गोतस्करों से बचाए सभी गोवंश को तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला में भेज दिया। वहीं दूसरी ओर दबोचे गए गोतस्कर को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लोक निर्माण विभाग के टोल नाके के पास नाकाबंदी कर दी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश को भरकर कुछ गोतस्कर वध के लिए राजस्थान से ला रहे हैं और फिरोजपुर झिरका बीवां रोड से होते हुए इनको वध के लिए पिनगवां ले जा रहे हैं। पिकअप के मालिक द्वारा इन गोवंश को आगे किसी और को बेचना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीवां रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के टोल नाके के पास नाकाबंदी कर दी।

जैसे ही यह पिकअप आई और इसके चालक ने पुलिस की टीम को देखा तो इसने पिकअप को बैक कर वापिस भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की टीम ने इसका पीछा कर इसे पकड़ लिया। पुलिस ने इसमें से एक गोतस्कर को दबोचा। जबकि पिकअप में चार गोवंश मिले।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गोतस्करी करने के आरोपित ने अपना नाम आसिफ निवासी वार्ड़ 20, पटवार घर, झिमरावट रोड, पिनगवां जिला नूंह बताया। पुलिस इस पिकअप के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

बीवां रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के टोल नाके के पास गोतस्करों पर दबिश देकर चार गोवंश से भरी पिकअप को पकडऩे के साथ-साथ एक गोतस्कर को दबोचा गया है। गोतस्कर एवं पिकअप मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। गोतस्करों को दबोचने एवं उनके चंगुल से गोवंश को बचाने का अभियान जारी रहेगा। - महेंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना फिरोजपुर झिरका

यह भी पढ़ें- नियम तोड़ना पड़ा भारी: बिना नंबर प्लेट और कागजात के चल रहे 31 वाहनों पर 57300 रुपये का जुर्माना