गो माता के बहाने गरीबों पर अत्याचार कर रही भाजपा : कैप्टन अजय
भाजपा सरकार गो माता के बहाने से गरीबों व एक विशेष समुदाय पर अत्याचार कर रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
जागरण संवाददाता, नूंह : भाजपा सरकार गो माता के बहाने से गरीबों व एक विशेष समुदाय पर अत्याचार कर रही है। आज भी राज्य की सड़कों पर गोवंश आवारा घूम रहा है। अगर भाजपा सरकार असली में गो रक्षा करना चाहती है तो सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को गोशाला में क्यों नहीं पहुंचाती? जो गोरक्षक होने का दम भरते हैं, क्या उन्हें सड़कों पर आवारा घूमते गोवंश की सेवा नहीं करनी चाहिए। उक्त बातें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव नूंह की नई अनाजमंडी में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव ने कहा कि नूंह से लोकसभा चुनावों का आगाज हो चुका है। अब वे चेयरमैन शकूर खान के कांग्रेस कार्यालय पर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 से 12 बजे तक बैठेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर लोकसभा चुनावों की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात अमन पसंद इलाका है। लेकिन भाजपा सरकार ने यहां का माहौल बिगाड़ दिया है। पहले तथाकथित गोरक्षों द्वारा रकबर की हत्या की गई। फिर पुलिस द्वारा साहिब की हत्या की गई। उन्होंने गुजरघंटाल में आयोजित हुए कांग्रेस के महिला सम्मेलन में हुई तोड़फोड़ के मामले की भी ¨नदा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोगला व्यवहार करते हुए हमारे लोगों पर ही मामला दर्ज किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारे लोगों ने तोड़फोड़ करने वाले लोगों को जवाब दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि महिला सम्मेलन के लिए प्रशासन से इजाजत ली गई थी। लेकिन सम्मेलन के दौरान कोई पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात नहीं था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पुलिस पर भी भरोसा नहीं रहा है। अब उन्हें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमने अब कार्यकर्ताओं को एक ही नारा दिया है कि सभी कार्यकर्ताओं के हाथ में डंडा और झंडा होना चाहिए। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर राजनीति कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमन अहमद, चेयरमैन शकूर खान, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, मुबारिक नौटकी, मुर्शरत अली एडवोकेट सहित दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।