डेरा समर्थक कानून का पालन करें: हरकेश
जागरण संवाददाता, नूंह : नई धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्य
जागरण संवाददाता, नूंह :
नई धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरकेश उजीना ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचकूला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में डेरा सच्चा सौदा समर्थकों ने जिस तरह से उत्पात किया है। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को अदालत ने उन पर लगे आरोपों में दोषी पाया है। जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। अगर इस तरह से कानून का पालन नहीं किया जाएगा तो समाज में अव्यवस्था फैल जाएगी। इसलिए डेरा समर्थक प्रदेश में शांति बनाने में अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस तरह की हरकत समाज के लिए बहुत ही घातक है। ऐसे में सरकार को उपद्रव करने वालों पर कड़े कदम उठाने चाहिए। जिससे भविष्य में कोई इस तरह से उपद्रव करने के बारे में सोचे तक नहीं। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने पंचकूला में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।