होलिका पूजन कर सुख शांति की कामना की
जागरण संवाददाता, मेवात : आमतौर पर त्योहारों को सादगी से मनाने वाले मेवात में होली पर इस बार उत
जागरण संवाददाता, मेवात :
आमतौर पर त्योहारों को सादगी से मनाने वाले मेवात में होली पर इस बार उत्साह और उमंग कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। उमंग, उल्लास और मस्ती से मेवात सराबोर होता जा रहा है। यानी कि बुधवार को पूरी मस्ती का फुल इंतजाम हो गया है। होली पर महिलाएं और बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में होलिका पूजन किया। हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता का समावेश लिए होली मिलन और मंगल गीतों के जरिए महिलाओं ने भक्त प्रहलाद की भक्ति को उत्तम बता कर परमात्मा से ऐसी भक्ति की कामना की तो, होलिका पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शहरों से लेकर गांवों तक होली की उमंग दिखाई दी। महिलाएं समूह बनाकर होलिका पूजन करने पहुंची। बाजार में युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। बाजार में आज से होली का रंग चढ़ता दिखाई दिया। दुकानदारों से लेकर खरीदार तक एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते दिखे। अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए पहचाने जाने वाले मेवात में सभी संप्रदाय के लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते देखे गए। हालांकि कुछ लोगों ने अभी रंगों से दूसरी ही बना रखी है। लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे उमंग और उत्साह से होली मनाने का पूरी तैयारी है। और दिनों की अपेक्षा बाजार में आज ज्यादा रौनक रही। फसल कटाई में व्यस्त लोगों ने धलेंडी से ठीक एक दिन पहले रंग-गुलाल आदि की खरीदारी की। बाजार में भीड़ देखकर दुकानदार भी गदगद दिखे। होलिका के दिन सरकारी दफ्तरों में जमकर होली मिलन हुआ। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। सबसे अधिक उत्साह रोडवेज डिपो में दिखा। यहां सभी संप्रदाय के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल मला। चालक राकेश पुनसिका, मदन मोहन, बिरेंद्र सिंह, राव खजान ¨सह, उमराव ¨सह, मित्रसेन, हरीवंश, मनोज कुमार, पोहप ¨सह, बलवंत, परिचालक सतीश कुमार, नरेश, ब्रजमोहन, सुभाष, प्रदीप यादव, अनिल कुमार, कृष्ण जींद, आदि ने डिपो मे जमकर मस्ती की। इन लोगों ने निरीक्षक वेदराम, रतिपाल ¨सह को रंग लगाकर होली की शुभाकामनाएं दी। होली मिलन के बाद सभी कर्मचारी बसों को अपने-अपने गंतव्य की ओर ले गए। महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने अपनी सहकर्मियों के साथ होली मनाई।