1111 बाईकों का काफिला रैली के लिए भरेगा हुंकार : रहीशा
जागरण संवाददाता, पुन्हाना: आगामी 15 फरवरी को जींद की रैली के लिए 1111 बाईकों का काफिल
जागरण संवाददाता, पुन्हाना: आगामी 15 फरवरी को जींद की रैली के लिए 1111 बाईकों का काफिला हुंकार भरेगा। रैली में सबसे ज्यादा संख्या पुन्हाना विधानसभा के लोगों की होगी। रैली से 1 दिन पहले लोगों का काफिला निकलेगा।
रोहतक में रात को रुकने के बाद 15 फरवरी को रैली स्थल पर पहुंचा जाएगा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व विधायक रहीशा खान ने रविवार को रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा। इस दौरान रहीशा खान ने कहा कि जींद रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें देश व प्रदेश से लाखों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच कर रैली को सफल बनाएंगे। अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन-रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। जींद रैली में अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही गुरूमंत्र दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ प्रदेश का चहुमंखी करने में लगे हुए हैं, जिससे प्रदेश की जनता लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
क्षेत्र के गावों में बिजली-पानी के लिए करोड़ों की राशि खर्च कर योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन समसुद्दीन, अजय कंसल, आरिफ सरपंच जहटाना, दीन मोहम्मद पार्षद, संजय पार्षद, हाफिज, इकबाल रायपुर, मुबारिक जैंवत, पहलू ख्वाजलीका, राशीद मोहम्मदपुर, वसीम सिरौली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।