सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
गांव कुहरावटा के पास हुई सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय अमित गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कुरहावटा निवासी सूरत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका खेत पालड़ी के रास्ते पर पड़ता है।
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : गांव कुहरावटा के पास हुई सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय अमित गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव कुरहावटा निवासी सूरत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका खेत पालड़ी के रास्ते पर पड़ता है। गत रविवार को लगभग शाम 7 बजे अपने खेत में जा रहा था। जब बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो अमित पैदल चल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अमित को टक्कर मार दी। इससे घायल अमित रोड पर गिर गया।
उन्होंने बताया कि अमित को संभाला तो इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल अमित को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक अमित दो बहनों पर इकलौता भाई था।