Move to Jagran APP

सुबह धुंध व ठंड तो दोपहर में खिली धूप

मौसम पैकेज प्रस्तावित बॉटम जागरण संवाददाता नारनौल: ²श्यता बुधवार को सुबह के समय धुंध व ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया। कोहरे के चलते ²श्यता कम होने से वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगे रहे। दोपहर को धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम को ठंड ने अपना प्रभाव फैलाना शुरू कर दिया। नारनौल नगर ही नहीं महेंद्रगढ़ जिला में ठंड का प्रभाव खासा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय क्षेत्रभर में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर को सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली हालांकि शाम को ठंड फिर से बढ़ने लगी। कोहरे का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे के कारण ²श्यता भी न के बराबर रही। जिस कारण वाहनों की स्पीड में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 05:10 PM (IST)
सुबह धुंध व ठंड तो दोपहर में खिली धूप
सुबह धुंध व ठंड तो दोपहर में खिली धूप

जागरण संवाददाता नारनौल: बुधवार को सुबह के समय धुंध व ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगे रहे। दोपहर को धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम को ठंड ने अपना प्रभाव फैलाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

नारनौल नगर ही नहीं महेंद्रगढ़ जिला में ठंड का प्रभाव खासा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय क्षेत्रभर में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर को सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली हालांकि शाम को ठंड फिर से बढ़ने लगी। कोहरे का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता भी न के बराबर रही। इस कारण वाहनों की स्पीड में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गिरते तापमान से सेहत को बड़ा खतरा, खानपान का रखें ख्याल:

जिला में मौसम इन दिनों बदल रहा है। ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में सांस के मरीजों के लिए खतरा बढ़ सकता है। अस्थमा जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीज सावधानी बरतें। वरिष्ठ फिजिशयन डॉ अमित ¨सघानिया के अनुसार वायुमंडल में व्याप्त हानिकारक कण ठंड की वजह से धीरे-धीरे नीचे आ जाते हैं, इसलिए हमें सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि सांस के संपर्क में आने से ये हानिकारक कण शरीर के अंदर चले जाते हैं और बीमार कर देते हैं। इसलिए खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत है। घर का बना खाना खाएं:

इन दिनों बाहरी खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कोशिश करें कि आप बाहर की बनी हुई चीजों को बिल्कुल न खाएं। उनका कहना है कि घर का बना खाना खाएं और मौसमी सब्जियों को खाने में शामिल करें। गुड़ की बनी चीजों का सेवन करें:

पोषण सलाहकार के अनुसार ठंड के दिनों में मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है, इसलिए शक्कर से बनी सामग्री से परहेज करें। गुड से बनी सामग्री का सेवन करें। गुड़ शारीरिक रूप से भी फायदेमंद होता है। अस्थमा और दमा के मरीज नहाने में भी गरम पानी का उपयोग करें। अदरक और तुलसी वाली चाय पीएं। कुछ मौसमी चीजों का सेवन सर्दी के लिए फायदेमंद:

कुछ मौसमी चीजें काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें आंवला, गाजर, ¨सघाड़ा, चुकंदर जैसी चीजें खास हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। आंवले में कई ऐसे न्यूट्रिशंस होते हैं, जो सर्दी के दिनों में बेहद लाभदायक होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक बेस्ट है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन के अलावा और भी बहुत से तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सर्दियों में हमें विटामिन व न्यूट्रिशंस से भरपूर कई प्रकार की चीजें खाने को मिलती हैं। गाजर इन्हीं में से एक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.