हकेंवि में मनाई गई विवेकानंद जयंती
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में स्वामी ि
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर हकेंवि में विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर चर्चा की। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने इस अवसर पर संदेश के माध्यम से युवाओं को देश के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि भारत युवा आबादी का देश है और इसलिए इसके विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड-3 के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक सलाहकार प्रो. एजे वर्मा, स्वामी दयानंद सरस्वती चेयर प्रोफेसर रणवीर ¨सह, प्रोक्टर प्रो. सतीश कुमार व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. बीर ¨सह ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित किया और स्वामी विवेकानंद के विचारों और आज के दौर में उनकी प्रासंगिकता से अवगत कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री रामदत्त व परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के सोच पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं ने भी अपनी बात मंच से रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह से विवेकानंद ने सालों पहले शिकागो में भारतीय युवा शक्ति का प्रदर्शन विश्व समुदाय के समक्ष किया था। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को किताबें प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार बी.एड. की छात्रा हेमलता कुमारी, द्वितीय पुरस्कार राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी राजन तिवारी तथा तृतीय पुरस्कार राजनीति विज्ञान में एम.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अभिषेक शर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राघवेंद्र प्रताप ¨सह ने किया।