सूरजनवास नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की पहचान की कार्रवाई
महेंद्रगढ़ के सूरजनवास गांव के पास नहर में एक अज्ञात शव मिला, जो कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ...और पढ़ें

सूरजनवास नहर में मिला अज्ञात शव ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
सूरजनवास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
शव कई दिन पुराना, पानी में बहकर आने की आशंका।
पुलिस ने शव निकालकर पहचान की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सूरजनवास के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई।
शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शव पानी में बहकर यहां पहुंचा होगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस को 10 बजे मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूरजनवास नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर उसके कई दिन पुराना होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर में कहां से आया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ के लोगों को बड़ी राहत! 50 लाख से होगा जल निकासी का स्थायी समाधान, जल्द शुरू होगा काम
