Move to Jagran APP

त्रिदेव कार्यशाला में संगठन की मजबूती के दिए गुर

बूथ स्तर का संगठनात्मक ढांचा बदलते हुए बूथ पालक बूथ अध्यक्ष व बीएलए नियुक्त किये गये हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:06 PM (IST)
त्रिदेव कार्यशाला में संगठन की मजबूती के दिए गुर
त्रिदेव कार्यशाला में संगठन की मजबूती के दिए गुर

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : बूथ स्तर का संगठनात्मक ढांचा बदलते हुए बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए नियुक्त किये गये हैं। जिसे त्रिदेव नाम दिया गया है। अटेली विधान सभा की त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन ओम मैरिज प्लेस में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार, प्रदेश सेवा प्रमुख प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश खोला बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, लोक सभा निगरानी संयोजक अजीत सिंह यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश

loksabha election banner

कार्यकारिणी सदस्य सुगन चंद सेनी, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विद्यानंद लांबा, जिला विस्तारक सलेंद्र, नगरपालिका चेयरमैन जितिन अग्रवाल, बाबूलाल मंडिया खेड़ा, कर्मवीर खींची, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, अशोक लांबा, महामंत्री बजरंग, मुकेश गनियार सहित 669 त्रिदेव उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बदलाव किया गया है। त्रिदेव सम्मेलन मुख्य उद्देश्य आने वाले चुनाव की तैयारी है। प्रदेश सरकार की नीतियों को घर द्वार तक पहुंचा कर केंद्र सरकार की नीतियों को आम लोगों को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य एकजुटता का पाठ पढ़ाना है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत हो इसके गुर भी बताए गए। पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने पार्टी के शुरुआती दौर के बारे में आने वाली कठिनाइयों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। अटेली में 669 त्रिदेव बनाए गए जो विधान सभा के 223 बूथों के लिए काम करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सेवा प्रमुख सतीश खोला ने संगठन को मजबूत करने के कार्यकर्ताओं को गुर दिये। उन्होंने कहा कि पार्टी या संगठन से कोई व्यक्ति तभी जुड़ेगा जब वह संगठन से प्रभावित होगा। इसलिए सबसे पहले संगठन व पार्टी के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाए। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कटकई, संजय सिलारपुर, सतबीर सुजापुर, मंजीत कुमार, ओमप्रकाश और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.