राष्ट्रीय एकता की प्रतिमूर्ति और बेजोड़ शिल्पी थे सरदार पटेल : परमानंद
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षण संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एकता के प्रतीक लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया गया। रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य परमानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। उप प्राचार्य परमानंद शर्मा व कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि सरदार पटेल एक बहादुर देशभक्त थे, इसलिए वे लौहपुरुष कहलाए। वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तिव्य महान था। अखंड भारत की स्थापना करने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकते है।
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ :
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षण संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया गया। रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य परमानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। उप प्राचार्य परमानंद शर्मा व कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि सरदार पटेल एक बहादुर देशभक्त थे, इसलिए वे लौहपुरुष कहलाए। संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया की रैली मसानी चौक, आजाद चौक, पड़ाव मोहल्ला, पुराना महिला कालेज होते हुए विद्यालय में पहुंची। सुरेंद्र यादव, कृष्णदत्त, दिनेश शर्मा, मिथलेश कुमार, लीलाराम डीपी, वीरेंद्र लावन, रुपेंद्र ¨सह, विकास, देवेंद्र कुमार, ललित आचार्य, राजपाल यादव, मुकेश कुमारी, विजय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।