Move to Jagran APP

75 वर्ष की उम्र में भी दुश्मनों का मुकाबला करने का रखते हैं जज्बा

सूबेदार करण सिंह को आज भी 1971 के भारत-पाक युद्ध् की घटना याद आती है तो जोश और उत्साह से तन मन जोश से भर जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 02:43 PM (IST)
75 वर्ष की उम्र में भी दुश्मनों का मुकाबला करने का रखते हैं जज्बा
75 वर्ष की उम्र में भी दुश्मनों का मुकाबला करने का रखते हैं जज्बा

होशियार सिंह, कनीना:

loksabha election banner

सूबेदार करण सिंह को आज भी 1971 के भारत-पाक युद्ध् की घटना याद आती है तो जोश और उत्साह से भर जाते हैं। इस युद्ध में उन्होंने भी हिस्सा लेकर दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया था। मूलरूप से जिला के गांव गुढा निवासी 75 वर्षीय सूबेदार करण सिंह उस युद्ध् में टैंक ऑपरेटर के रूप में अपने कमांडर अधिकारियों को दुश्मन के ठिकानों की पल पल की जानकारी मुहैया कराते थे। वर्तमान में मेघनवास में रह रहे सूबेदार करण सिंह बताते हैं कि जब 1971 का भारत-पाक युद्ध हो रहा था तब उनका हमेशा दुश्मन को मार गिराने का इरादा रहता था। उनमें सटीक निशाना साधने की खूबी थी। करण सिंह ने 26 वर्ष की उम्र में भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लिया था। वह आर्टिलरी में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि अगरतला से ढाका तक उनकी सेना पहुंच चुकी थी युद्ध भयंकर होता था जो गोली और बंदूकों के बीच चलता था। पाकिस्तान के साथ लडाई जून 1971 में शुरू हो गई थी लेकिन घोषणा नवंबर 1971 में की गई। मुक्ति वाहिनी सेना के साथ भारतीय सेना युद्ध मैदान में गई और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। उनके टैंक से निकलने वाले गोले दुश्मन का खात्मा कर देते थे। वे वर्ष 1991 में सेवानिवृत्त हो गए। वर्तमान में उनका पुत्र रणधीर सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि एक पोता मनीष कुमार भारतीय नौसेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत है। करण सिंह बताते हैं कि देशभक्ति का जज्बा उन्होंने बचपन से ही लिया। जब स्कूल में पढ़ते थे तब शिक्षक उनमें देशभक्ति का जज्बा भरते थे। बड़े होने पर मां केसरी देवी तथा पिता अर्जुन सिंह ने उन्हें देशभक्तों के बारे में कहानियां सुनाते थे। इस पर उन्होंने निर्णय कर लिया कि वह सेना में भर्ती होंगे। करण सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में मुक्ति वाहिनी के रूप में जो सेना गठित की गई थी वह पाकिस्तान की सेना से लड़ी और भारतीय सेना को रास्ता बताए। यही कारण है कि पूर्व पाकिस्तान के नदियों के जल को पार करके भारतीय सेना ढाका तक पहुंच गई थी। करण सिंह बताते हैं कि आज भी सेना की बात चलती है तो उनका रोम-रोम प्रसन्न हो उठता है। वे अभी भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.