विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल: हुडा सेक्टर में अकेले रह रहे 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक मृत मिले

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

नारनौल के हुडा सेक्टर में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक शिव चरण अपने मकान में मृत पाए गए। वे अकेले रहते ...और पढ़ें

हुडा सेक्टर में अकेले रह रहे 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक मृत मिले ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हुडा सेक्टर में अकेले रह रहे 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक मृत मिले ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नारनौल के हुडा सेक्टर में सेवानिवृत्त अध्यापक मृत मिले।

  2. 80 वर्षीय शिव चरण अकेले अपने मकान में रहते थे।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर स्थित मकान नंबर 127 में शनिवार को 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक शिव चरण मृत अवस्था में मिले।

वह मकान में अकेले रहते थे। स्वजन के घर पहुंचने पर उनके मृत मिलने का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

कुछ समय से चल रहे थे बीमार

मृतक की पहचान शिव चरण पुत्र उमराव सिंह निवासी ढाणी मांडोर, थाना रामपुरा के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे।

जानकारी के अनुसार, वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी वजह से वह अपने गांव गए हुए थे और छह अक्टूबर को ही नारनौल स्थित अपने मकान पर लौटे थे। शनिवार को परिजन उनसे मिलने घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिले।

पुलिस ने कार्रवाई की 

शिव चरण हुडा सेक्टर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। बीमारी के चलते कुछ समय गांव में रहने के बाद वह वापस नारनौल लौटे थे। शनिवार को उनके मृत मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वरुणा नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता,आक्रोशित ग्रामीणों ने बलुआ तिराहे पर किया चक्काजाम