राजेश कुमार को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड
संवाद सहयोगी, कनीना : कनीना उपमंडल के उन्हाणी निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र राजेश क
संवाद सहयोगी, कनीना : कनीना उपमंडल के उन्हाणी निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र राजेश कुमार को राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा बीआरसीएम विद्या ग्राम बहल के विवेकानंद सभागार में बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान हरियाणा अनुसूचित एवं वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल के हाथों मिला। इस अवसर पर सुरेश सैनी, नरेश सेलपाड़, सुरेश चहल राह ग्रुप आदि उपस्थित थे।
राजेश कुमार को यह अवार्ड शिक्षा जगत में योग्य उपलब्धियों के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभा रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग स्कूलों में अपनी सेवाएं दी है। जहां भी अपनी सेवाएं दी है वहां पर बच्चों को बिना किसी डर के खेल खेल के द्वारा उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य में जुटे हुए।
राजेश अपने जीवन में समाज सेवा को देश सेवा मानते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा के बाद उन्हें जो समय मिलता है वे समाज सेवा में देते हैं। उनकी समाज देश के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए अनेक अवार्ड मिल चुके हैं जिनमें ¨हदुस्तान गौरव समान, ग्लोबल डायमंड अवार्ड, ह्यूमन अचीवर अवार्ड, ग्रेट अचीवर अवार्ड, कंट्री प्राइड अवार्ड आदि शामिल हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने से शिक्षा जगत के चंदन ¨सह एचटी, हर्ष शर्मा, सीएस वर्मा, केस वशिष्ठ, अश्विनी शर्मा आदि ने खुशी जताई है। वही उन्हाणी के सरपंच र¨वदर ¨सह, कंवर ¨सह नंबरदार, रमेश महलावत, वीरेंद्र ठेकेदार प्रोफेसर राजेश, मैनेजर विवेक, कृष्ण जांगड़ा, सतपाल, राजेश ठेकेदार, अनीश, हरकेश पंच, डा कमल आदि ग्रामीणों ने भी खुशी का इजहार किया है।