विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश के साथ आसमान से गिरे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर; नारनौल में फिर कड़ाके की ठंड

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:20 AM (IST)

हरियाणा के नारनौल में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी ...और पढ़ें

नारनौल में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जागरण

नारनौल में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जागरण

HighLights

  1. नारनौल में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

  2. ओलावृष्टि से नारनौल सहित पूरे जिले में ठंड बढ़ी

  3. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई क्षेत्रों में वर्षा हुई

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले में ओलावृष्टि होने से ठंड बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज मंगलवार सुबह नारनौल सहित जिले के कनीना, महेंद्रगढ़, अटेली, और सतनाली क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। साथ ही नारनौल क्षेत्र में अधिक ओलावृष्टि भी हुई है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 09.28.03

नारनौल में ओले गिरे। जागरण

आज NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अल सुबह से दोपहर के बीच गर्जन वाले बादल बनने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। दोपहर से रात के दौरान भी वर्षा के कुछ दौर और हो सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 व नौ डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, थोड़ी राहत के बाद फिर खराब हुई हवा; AQI 300 के करीब

उधर सोमवार को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम खुशगवार रहा। सुबह हालांकि ठिठुरन भरी ठंड थी लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों ने खासी राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 42 प्रतिशत रहा।