विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, थोड़ी राहत के बाद फिर खराब हुई हवा; AQI 300 के करीब

Published: Tue, 27 Jan 2026 08:07 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार की बारिश से मिली अस्थायी राहत ...और पढ़ें

इंडिया गेट के पास छाए स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। फाइल फोटो- जागरण

इंडिया गेट के पास छाए स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। फाइल फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे इलाके में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीते शुक्रवार हुई बारिश से कुछ समय तक साफ हवा रहने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से खराब हो गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 था, जो हवा की 'खराब' कैटेगरी में आता है। इससे पहले, सोमवार को एक्यूआई 241 था, जो भी खराब कैटेगरी में था।

Ghaziabad khabar update (63)

गाजियाबाद और नोएडा की हवा भी बिगड़ी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 362, चांदनी चौक में 319, आईटीओ में 312, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एक्यूआई 240, पांडव नगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 219, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 226 और गाजियाबाद में एक्यूआई 302 रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बने हैं, बुधवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, साथ ही मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। साथ ही आज हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है।

शहर के मुख्य मौसम स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से दो डिग्री से ज्यादा कम था, जबकि आयानगर 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री भी दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज़्यादा और एक दिन पहले की तुलना में लगभग पांच डिग्री ज्यादा था।