जन आक्रोश रैली का निमंत्रण देने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : दिल्ली में 29 अप्रैल को होने वाली जनआक्रोश रैली के लिए कांग्रे
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : दिल्ली में 29 अप्रैल को होने वाली जनआक्रोश रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यवीर यादव झूकिया ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्र के गांव झगड़ोली, बुचावास, सीगड़ी अनुसूचित, सीगड़ी राजपूत, आनावास, झूक, सिगड़ा में जाकर लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग दुखी है एवं निराश है। लोग अब कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, लक्ष्मीनारायण, मनोज कुमार, मैनपाल पंच, किशोरीलाल शर्मा, सत्यपाल ¨सह साथ थे।