गोष्ठी में संयुक्त राष्ट्र संघ का बताया इतिहास
राजकीय महाविद्यालय कनीना में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, कनीना:
राजकीय महाविद्यालय कनीना में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र का ध्वजारोहण, भाषण, विचार गोष्ठी आदि विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य दिलबाग सिंह ने संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना का उद्देश्य बताते हुए विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता को तीसरे युद्ध में ले जाने से बचना है तो सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का पालन करना होगा।प्रो सोमवीर के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में प्रो विनोद कुमार एवं डा. हरिओम भारद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति स्थापित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा अजय प्रकाश, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, भगवती, प्रीति, मंजू, सत्यवती, तरुण, छोटेलाल आदि ने भी विचार रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान परिवेश में भूमिका के प्रति जागरूक किया।