रामलीला में 35 फुट का रावण दहन करके भगवान राम को किया राजतिलक
सब्जीमंडी के नजदीक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रांगण में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
सब्जीमंडी के नजदीक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रांगण में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक मंत्री ओमप्रकाश यादव थे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक कुरुतियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सामाजिक बुराइयों का खात्मा बेहतर शिक्षा से ही संभव हैं। अध्यक्षता रामलीला प्रधान सुरेन्द्र बंटी ने की। कार्यक्रम के दौरान राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध के ²श्य दिखाए गये जिसमें दोनों सेनाओं ने अपनी अपनी युद्धकला का भरपूर प्रदर्शन किया। भगवान राम के द्वारा अग्निबाण से रावण के अमृतकुंड को नष्ट करके उसका वध कर दिया जाता है। प्राचीन परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि को साथ लेकर भगवान राम के द्वारा रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का अग्नि बाण से दहन कर दिया गया। रामलीला मीडिया प्रभारी अमरसिंह सोनी ने बताया कि रामलीला कमेटी के द्वारा राजतिलक की लीला का आंतरिक मंचन किया गया। रामलीला के प्रधान सुरेन्द्र बंटी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रामलीला के संस्थापक रामसिंह यादव ,पूर्व प्रधान हरीसिंह यादव,उप प्रधान जोगेंद्र सेठ, डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सैनी, खजांची गोविद राम सैनी, गगन सैनी,अमरसिंह सोनी,सुरेश गोस्वामी,मनोहरलाल यादव,पवन कुमार, नवीन कुमार, भगवान सिंह सैनी, नीरज तिवाड़ी, प्रकाश सैनी,दौलत सैनी,केशव गुप्ता, साहिल यादव,डा.विष्णु, राजेन्द्र शर्मा, नत्थूराम शर्मा, सोनू बंसल, कर्म खन्ना सहित रामलीला के समस्त पदाधिकारी, कलाकार,मीडिया कर्मचारी, पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहे ।