हरियाणा सिविल सर्विसिज की दौड़ में प्राचार्य राजेश को द्वितीय स्थान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनवास के प्राचार्य राजेश कुमार ने राज्य स्तर पर आयोजित हरियाणा सिविल सर्विसिज की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
जागरण संवाददाता, नारनौल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनवास के प्राचार्य राजेश कुमार ने राज्य स्तर पर आयोजित हरियाणा सिविल सर्विसिज की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में देवीलाल स्टेडियम पंचकुला में आयोजित इस प्रतियोगिता में राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने प्राचार्य राजेश कुमार का स्वागत किया। उप-प्राचार्य अलका रानी ने कहा कि राजेश कुमार एक अच्छे प्रशासक होने के साथ-साथ एक अच्छे एथलीट भी हैं। विनम्र स्वभाव एवं मधुर भाषी राजेश कुमार ने अपने कार्यों द्वारा जनमानस में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग गर्व अनुभव करता है। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार, मुख्याध्यापक नरेश कुमार, संजय कुमार, महेश कुमार व मुख्य शिक्षक धर्मवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।