Move to Jagran APP

अधिकतम तापमान स्थिर न्यूनतम में आंशिक बढ़ोतरी

जिला में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:50 PM (IST)
अधिकतम तापमान स्थिर न्यूनतम में आंशिक बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को भी अधिकतम 45 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर गर्म हवा चलने से लू का अहसास कराया। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही कैद हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। क्षेत्र के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 22 मई को इस मौसम का सबसे गर्म दिन था। इस दिन 45.4 डिग्री तापमान रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को भी गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है।

loksabha election banner

गर्मी के कारण शहर की सड़के व बाजार रहे सूनसान :

भीषण गर्मी के कारण शहर के बाजार व सड़कें भी सूनसान रहीं। रविवार को शहर का बाजार पूर्ण रूप से बंद होने के कारण शहर में क‌र्फ्यू जैसे हालात रहे।

केवल चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी अपने आप को तेज धूप से बचाने के लिए छांव के नीचे बैठे थे। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल :

मई माह में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

पिछले एक सप्ताह में कुछ यू बढ़ा तापमान :

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

18 मई 41.0 21.5

19 मई 42.2 20.5

20 मई 40.8 22.0

21 मई 43.4 20.0

22 मई 45.4 21.4

23 मई 45.0 26.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.