Move to Jagran APP

पं.दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया: ओम प्रकाश

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 06:26 PM (IST)
पं.दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया: ओम प्रकाश
पं.दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया: ओम प्रकाश

जागरण संवाददाता, नारनौल: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीनदयाल ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के दिन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और देश की जनता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन कर रही है।उपाध्याय ने उस समय एक नई विचारधारा को जन्म दिया था, जब देश की आजादी के बाद देश को आगे बढ़ने के लिए उस विचारधारा की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों की बदौलत ही आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 60 करोड़ गरीब जनता के घर में गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय व स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य जरूरत की चीजों को पहुंचाने का कार्य गरीब कल्याण नीति के तहत कर रहे हैं। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.