रेप की धारा हटाने पर डीएसपी को नोटिस, एसएचओ निलंबित
साउथ रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने दुष्कर्म व दहेज मामले में दुष्कर्म की धारा हटाने पर कनीना डीएसपी विनोद कुमार को सौ कोस नोटिस दिया। नोटिस का जबाव नहीं दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। जबकि महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी को निलंबित कर दिया है। इतना ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने महिला थाना प्रभारी का तबादला महेंद्रगढ़ जिला से नूहं में कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर इस तरह की कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में तरह-तरह के चर्चे हो रहे थे।
जागरण संवाददाता, नारनौल :
साउथ रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने दुष्कर्म व दहेज मामले में दुष्कर्म की धारा हटाने पर कनीना के डीएसपी विनोद कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है जबकि महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी को निलंबित कर दिया है। साथ ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने महिला थाना प्रभारी का तबादला महेंद्रगढ़ जिला से नूंह में कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर इस तरह की कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में तरह-तरह की चर्चा है।
जिला के एक गांव की महिला के साथ उसके देवर व ससुर ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला ने महिला थाने में लिखित में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया था। महिला थाने में केस दर्ज करने बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ की। महिला बार-बार पुलिस अधिकारियों के पास आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चक्कर लगाती रही। आखिर में जांच सेक्शन ऑफिसर डीएसपी कनीना विनोद कुमार के पास पहुंची। बताया जाता है कि छानबीन में डीएसपी ने आरोपितों पर से दुष्कर्म की धारा को हटा दिया। इसके बाद महिला शिकायत लेकर एडीजीपी श्रीकांत जाधव के पास पहुंची। एडीजीपी ने पीड़ित महिला की शिकायत सुनने के बाद मामले की फाइल मंगवाई तो मामला दुष्कर्म का ही पाया गया। इस पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने डीएसपी विनोद कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।