करीब 3 घंटे सरवर रहा खराब, हुई परेशानी
कनीना अनाज मंडी में खरीद के पहले दिन जहां 49 किसानों के 1437 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई वहीं दूसरे दिन कोई खरीद नहीं हुई।
संवाद सहयोगी, कनीना : कनीना अनाज मंडी में खरीद के पहले दिन जहां 49 किसानों के 1437 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई, वहीं दूसरे दिन कोई खरीद नहीं हुई। तीसरे दिन शनिवार को सरवर समस्या के चलते टोकन नहीं कट सके। इस कारण लंबी कतार लग गई। 3 घंटों तक सरवर खराब रहने के बाद करीब 11 बजे जाकर टोकन कटने शुरू हुए। तत्पश्चात किसान अपनी पैदावार लेकर अनाज मंडी पहुंचे।
किसान राजबीर,जितेंद्र, सुरेंद्र आदि ने बताया कि सरवर के खराब होने से टोकन नहीं कट सके जिसके चलते किसान इंतजार करते रहे। 21 मौके पर एक साथ खड़े देखे गए जिन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
68 किसान आये
कनीना मंडी में 68 किसानों का नाम अपनी पैदावार बेचने वालों में आया, परंतु सुबह की पारी में 21 किसान इकट्ठे हो गए और किसान परेशान नजर आए।
फसल हरियाणा पर किसान देख सकते हैं प्रतिदिन की सूची
हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि फसल डॉट हरियाणा डॉट गोव डॉट इन पर जाकर किसान एक दिन पहले अपना नाम देख सकते हैं। जिन किसानों को फसल पैदावार बेचनी है उनके नाम पहले से ही पोर्टल पर आ जाते हैं। तत्पश्चात किसान अपना नाम देखकर पैदावार बेचने के लिए आ सकते हैं।
बाक्स------
पर्याप्त है बारदाना
हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि करीब दो लाख बारदाने के अभी पड़े हैं। लेबर की कोई कमी नहीं है। उठान भी नियमित रूप से हो रहा है। वहीं विभिन्न अधिकारी भी आकर अनाज मंडी का दौरा कर रहे हैं। किसान आढ़तियों व अधिकारियों को हिदायत भी दे रहे हैं।