Mahendragarh News: शहर में 108 मीटर लंबी चुनरी की निकाली गई झांकी, जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत
Mahendragarh News मां चामुंडा देवी मंदिर में रविवार को सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने माता को 108 मीटर की भाव भरी चुनरी व 111 निशान चढ़ाए। शहर में पहली बार निकाली गई चुनरी यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नारनौल, जागरण संवाददाता: शहर के आजाद चौक स्थित नगर सेठानी मां चामुंडा देवी मंदिर में रविवार को सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने माता को 108 मीटर की भाव भरी चुनरी व 111 निशान चढ़ाए।
श्याम परिवार द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा हुडा सेक्टर एक के चमत्कारी बालाजी मंदिर से शुरू हुई, जिसमें सर्वप्रथम यजमान अजय गुप्ता को मनीष शास्त्री ने विधिविधान से पूजन करवाया। इसके बाद सभी महिलाओं से चुनरी का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा में माता रानी की सुंदर झांकी, माता की ज्योत, बैंडबाजे व लाल रंग के एक ही परिधान में महिलाओं की 108 मीटर की चुनरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शहर में पहली बार निकाली गई चुनरी यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मां चामुंडा देवी मंदिर पहुंचने पर पूजन कर मैया को चुनरी अर्पित की गई व भोजन रूपी प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से यात्रा संयोजक कृष्ण कुमार डाबला वाले, भंडारा संयोजक सुभाष चंद गर्ग, गोपाल मित्तल, विनोद अग्रवाल, विजय जिंदल, नीरज अग्रवाल, आकाश चौधरी, अमित मित्तल, बल्लू चौधरी, क्रांति निर्मल, सांवरमल गोयल, अजय ब्रिटानिया, राजू काश्मीर, आनंद अग्रवाल, विनोद शर्मा, भगतसिंह सोनी, राजकुमार चौधरी, रविंद्र यादव एडवोकेट तथा केदार गर्ग सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।