विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, नारनौल में दर्ज कराई FIR

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 28 Oct 2021 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:23 PM (IST)

हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा की शिकायत पर उनके ही रिश्तेदार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला ...और पढ़ें

हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा की फाइल फोटो
हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा की फाइल फोटो

नारनौल [बलवान शर्मा]। हरियाणा की नामी डांसर और एक्ट्रेस सपना शर्मा की शिकायत पर एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 384,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।सपना ने इस संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा बुधवार को पुलिस कप्तान चंद्रमोहन से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया था। एसपी ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चंदुवाड़ा निवासी सपना शर्मा ने सपना ने अपने जीजा बड़गांव निवासी विपिन जोशी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा कि वह हरियाणवी संस्कृति को प्रमोट कर रही है। उसने सैकड़ों गानों और फिल्मों में काम किया है। सदा अपनी संस्कृति से जुड़े कार्य करती है। उसे प्रदेश सरकार द्वारा कई अवॉर्ड भी हैं। निजी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है। 

सपना का आरोप है कि आरोपित उसकी मां को बदनाम करने की सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोपित द्वारा उन पर पैसा देने का दवाब बनाया जा रहा है और काफी पैसा दे दिया है। मगर फिर भी दवाब बनाया जा रहा है। 

सपना शर्मा का आरोप है कि उसका बहनोई पिछले तीन-चार वर्ष से नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। पैसे नहीं देने पर वह सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की धमकी देता है। सपना ने आरोप लगाया कि वह उसकी बहन पूजा को भी दहेज के लिए तंग करता है और उसे घर से निकाल दिया है। पूजा ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ है।

सपना ने आरोप लगाया कि चार अक्टूबर को उसके बहनोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी आडियो व वीडियो रिकार्डिंग होने का दावा भी सपना ने किया है।