विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में लगेगा बालीवुड का तड़का, अभिनेत्री पम्मी माटन ने थामा भाजपा का दामन

By Balwan SharmaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 16 Oct 2023 10:19 PM (IST)

महेंद्रगढ़ जिले के गोद बलाहा गांव की रहने वाली अभिनेत्री पम्मी माटन ने भाजपा का दामन थाम लिया है और ...और पढ़ें

हरियाणा की राजनीति में लगेगा बालीवुड का तड़का
हरियाणा की राजनीति में लगेगा बालीवुड का तड़का

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा की राजनीति में बालीवुड का तड़का लगने जा रहा है। महेंद्रगढ़ जिले के गोद बलाहा गांव की रहने वाली अभिनेत्री पम्मी माटन ने भाजपा का दामन थाम लिया है और उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है।

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लिया संकल्प

अभिनय के साथ राजनीति में दोहरी भूमिका निभाने जा रही अभिनेत्री ने दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत की। वह नारनौल में आई हुई थीं। अभिनेत्री पम्मी माटन राजनीति में समाज सेवा के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध बिगुल बजाने का संकल्प लेकर आई हैं। उनका सपना है कि जिस तरह देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बगैर भेदभाव के विकास कर रहा है, उसी तरह हरियाणा में भी बेटा और बेटी के बीच का फर्क समाप्त किया जाना चाहिए।

विशेष बातचीत में पम्मी ने बताया कि उनके पिता हरि सिंह टैक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और मुंबई में रह रहे हैं। वह खुद भी पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही हैं। पिता हरिसिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मुंबई में नगर सेवक का चुनाव लड़ चुके हैं।

पिता की इच्छाओं को पूरा करने के लिए राजनीति में रखा कदम

50 साल पहले वह मुंबई जाने के बाद भी हरियाणा को नहीं भूले और उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बेटी ने हरियाणा की राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

अब उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि करियर की शुरूआत बैकिंग सेक्टर से की थी और बालीवुड में करीब नौ साल पहले दस्तक दी थी। ओटीटी प्लेटफार्म पर कई फिल्में कर चुकी पम्मी जल्द ही फिल्मों में बड़े स्टार के साथ फाइटर गर्ल के रूप में दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति घोटाला मामले में AAP को आरोपी बनाएगी CBI-ED

उनका सपना है कि बालीवुड में हरियाणा को पहचान दिलाई जाए। बालीवुड फिल्मों में हरियाणवी प्लाट पर फिल्मों की कहानी भी लिख रही हैं। वह हरियाणा और विशेषकर उनके पैतृक जिले महेंद्रगढ़ में लिंगानुपात गिरने को लेकर भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि पहले से काफी बदलाव आया है। हालांकि कुछ लोगों की मानसिकता अभी भी नहीं बदली है।

20 प्रतिशत ही लोग ऐसे हैं जो बेटे को को ही आन-बान शान समझते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विकास तो किया है पर आज भी कुछ लोग बेटियों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहती हैं। बेटा-बेटी बराबर हैं और इनमें कोई फर्क नहीं है। भारत इतनी तरक्की कर चुका है, लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं, जहां फर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंManish Sisodia News: आप किसी को हमेशा के लिए जेल में नहीं रख सकते... जब SC ने सिसोदिया की अर्जी पर ED से किए सवाल

पम्मी का हरियाणा की राजनीति में पहला कार्यक्रम 14 अक्टूबर को गुरुग्राम में इंटरनेट मीडिया वालंटियर मीट रहा है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज छात्रों को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर व्याख्यान दिया। इस दौरान इस दौरान राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।