नारनौल में साफ पानी को तरस रहे लोग, पाइपलाइन लीकेज से व्यर्थ बह गया 10 लाख लीटर से ज्यादा पेयजल
नारनौल में पेयजल पाइपलाइन लीकेज के कारण पिछले एक साल में 10 लाख 80 हजार लीटर से अधिक पानी बर्बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नारनौल में 10.80 लाख लीटर पेयजल लीकेज से बर्बाद।
एक साल से पाइपलाइन लीकेज, सड़कों पर जलभराव।
जनस्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप, समाधान की मांग।
चांद किशोर शर्मा, नारनौल। एक ओर जहां दक्षिण हरियाणा में पेयजल संकट गहराया रहता है, वहीं नारनौल शहर में पेयजल पाइपलाइन लीकेज से पिछले एक वर्ष में 10 लाख 80 हजार लीटर पेयजल व्यर्थ बह गया है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंख बंद करके बैठे हुए हैं। नारनौल में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण सप्लाई के दौरान पानी सड़कों और दुकानों के बाहर भर जाता है।
राहगीरों को हो रही परेशानी
दुकानदारों का कहना है कि दुकानों और सड़कों के बाहर पानी भर जाने के कारण रोजाना राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में नगर परिषद के ठेकेदार ने राजकीय महिला आइटीआइ से महिला पुलिस थाने तक सड़क बनवाई थी।
सड़क के बीच डिवाइडर भी बनाया गया था। दुकानदारों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक पेयजल सप्लाई के समय बार-बार पाइपलाइन में लीकेज हुआ। सुबह और शाम के समय करीब तीन हजार लीटर पानी सड़क पर बह जाता है। इस मार्ग पर 30 दुकानों के बाहर पानी भरा रहता है।
एक साल से लीकेज की समस्या
तालाब बहादुर सिंह और जैन धर्मशाला के बाहर के दुकानदारों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल कार्यालय में कई बार आनलाइन मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उनके अनुसार, मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पिछले एक साल से है।
विभाग के कर्मचारी एक दिन छोड़कर घरों में पानी सप्लाई करते हैं और इस दौरान पानी सड़क तथा दुकानों के बाहर जमा हो जाता है।
समस्या का समाधान कराने की मांग
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि तालाब बहादुर सिंह के पास वाल्मीकि चौक, जैन धर्मशाला, नलापुर रोड, लोहा मंडी, महावीर मार्ग और कई मोहल्लों में सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहता है। उन्होंने जिला उपायुक्त से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर परिषद के ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य किया है। इसके बाद से पाइप लाइन लीकेज की समस्या हो रही है। सुबह व दोपहर के समय कर्मचारी मुख्य लाइन में पीने के पानी की सप्लाई के लिए छोड़ते हैं। इस दौरान सड़क पर काफी स्थानों पानी काफी दूर तक जमा हो जाता है।
-गिरधारी लाल, दुकानदार, वाल्मीकि चौक
जब भी पानी सप्लाई करने के लिये कर्मचारी छोडते, हैं तो उस समय लीकेज पाइप में से पानी सड़क पर काफी दूर तक जमा हो जाता है। इसके कारण प्रतिदिन दुकानों के बाहर जमा होने के कारण आमजन को आए दिन आवागमन में परेशानी हो रही है।
-ईश्वर सिंह, दुकानदार, जैन धर्मशाला, नलापुर रोड
तालाब बहादूर सिंह पर काफी दिनों से पाइप लाइन लीकेज होने के कारण दुकानों के बाहर तथा सड़क पर काफी दूर तक पानी भर जाता है। कई बार लोगों ने जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है, परन्तु समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
-मुकेश कुमार, दुकानदार, जैन धर्मशाला के पास
कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर जाकर मुआयना कर लिया गया है। नगर परिषद अधिकारियों से सड़क तोडने के लिए पत्राचार के माध्यम से अनुमति मांग रखी है। अधिकारियों के परमिशन मिलने बाद जल्दी ही टूटी हुई पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी।
-मुकेश शर्मा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
यह भी पढ़ें- नारनौल में नमी सूखने पर गेहूं का वजन 1200 क्विंटल हुआ कम, आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों को नोटिस; करेगा कौन भरपाई?
