नारनौल: दो होटलों में चल रहा था 'गंदा काम', पुलिस की दबिश में आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां; 4 गिरफ्तार
नारनौल पुलिस ने शहर के नेताजी सुभाष चंद्र पार्क के पास दो होटलों पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप में छापेमारी ...और पढ़ें
-1788961388844_m.webp)
नारनौल के होटलों में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 4 लोग गिरफ्तार।
HighLights
नारनौल में पुलिस ने दो होटलों पर की छापेमारी।
अनैतिक गतिविधियों में चार पुरुष गिरफ्तार, चार महिलाएं मिलीं।
अन्य होटल भी पुलिस की रडार पर, कार्रवाई जारी रहेगी।
जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर में होटलों की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र पार्क के पास स्थित दो होटलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार पुरुषों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर चार युवतियां भी मिलीं।
पुलिस की कार्रवाई से आसपास के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। एसएचओ सिटी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशन में शहर में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि नेताजी सुभाष चंद्र पार्क के पास कुछ होटलों में इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो होटलों में दबिश दी। यहां चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया तथा चार महिलाएं मिलीं। मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएचओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के कुछ अन्य होटल भी पुलिस की रडार पर हैं। इन होटलों में भी इस तरह की गतिविधियां होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही हैं। पुलिस इन पर लगातार नजर रख रही है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही संबंधित होटलों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल की आड़ में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को हुई कार्रवाई के बाद अब अन्य होटल संचालकों में भी खलबली मची हुई है। पुलिस की ओर से आने वाले दिनों में भी ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।
