विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होगा ऐतिहासिक आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:01 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में ...और पढ़ें

महेंद्रगढ़ में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे विश्वकर्मा दिवस समारोह में शिरकत।

महेंद्रगढ़ में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे विश्वकर्मा दिवस समारोह में शिरकत।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ आएंगे।

  2. राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह में होंगे शामिल।

  3. कारीगरों, श्रमिकों को सम्मानित कर योजनाओं पर चर्चा।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। भाजपा ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को बाबा पूर्णमल गार्डन में विधायक कंवर सिंह यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ आकर भगवान विश्वकर्मा को नमन करेंगे और प्रदेश के कारीगरों, श्रमिकों एवं मेहनतकश वर्ग का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, जिससे यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोगों को मिल रहे अवसर

विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुट जाएं। 17 सितंबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन: विधायक

भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नारनौल में विकसित होंगे दस नए सेक्टर, दो व्यवसायिक सेक्टर भी देंगे विकास को गति