नारनौल में बवाल: रात के अंधेरे में विधायक की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी, सुबह होते ही मोहल्ले में फैला भारी रोष
नारनौल के सेन चौक पर विधायक ओम प्रकाश यादव द्वारा उद्घाटित पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
HighLights
सेन चौक पर विधायक की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी गई।
अज्ञात शरारती तत्वों ने रात में घटना को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर के सेन चौक पर विधायक ओम प्रकाश यादव की ओर से उद्घाटन की गई पट्टिका को अज्ञात शरारती तत्वों ने रात के समय तोड़ दिया। सुबह घटना का पता लगने पर आसपास के मोहल्लावासियों में रोष फैल गया।
लोगों ने घटना की निंदा करते हुए पट्टिका तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद पट्टिका तोड़े जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में पट्टिका को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
लोग बोले- सार्वजनिक स्थान पर लगी पट्टिका को नुकसान पहुंचाना गलत है
लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर लगी उद्घाटन पट्टिका को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और पट्टिका तोड़ने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।