विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, 10.5 डिग्री पर लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने जारी किया हल्की धुंध का अलर्ट

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:41 PM (IST)

उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण नारनौल और महेंद्रगढ़ में ठिठुरन बढ़ गई है, नारनौल में ...और पढ़ें

सोमवार शाम को नारनौल शहर के सिंघाना रोड़ का दृश्य। जागरण

सोमवार शाम को नारनौल शहर के सिंघाना रोड़ का दृश्य। जागरण

HighLights

  1. उत्तरी हवाओं से नारनौल, महेंद्रगढ़ में बढ़ी ठिठुरन।

  2. नारनौल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

  3. 22 नवंबर तक शुष्क मौसम, सुबह हल्की धुंध का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, नारनौल। उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। हिमाच्छादित पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने नारनौल और महेंद्रगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम को ठिठुरन महसूस होने लगी है।

17 नवंबर को नारनौल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट जारी रहने की संभावना है। पिछली पश्चिमी मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हुई थी।

इसके आगे निकलने के बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। जिले में भी इसका असर महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय ठंड बढ़ने के साथ हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है।

हिसार और पंचकूला में सबसे कम 9.6 डिग्री तापमान

हरियाणा के तापमान की बात करें तो 17 नवंबर को हिसार और पंचकूला में सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 10 डिग्री, बावल में 10.2 डिग्री और नारनौल में 10.5 डिग्री तापमान रहा।

वहीं, भिवानी में प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है।

22 नवंबर तक वर्षा के आसार नहीं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी, भारतीय मौसम विभाग सब सेंटर राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने बताया कि आने वाले दिनों में कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रह सकती है, लेकिन हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि पिछली मौसम प्रणाली के कारण वातावरण में मौजूद नमी और हवाओं की कम गति के चलते सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।