नांगल चौधरी में मिठाई की दुकान पर बॉयलर लीक की अफवाह, दुकानदार करेगा कानूनी कार्रवाई
नांगल चौधरी में एक मिठाई की दुकान पर बॉयलर लीक होने की अफवाह फैली, जिसका कारण भाप निकलने का वीडियो ...और पढ़ें

नांगल चौधरी में मिठाई की दुकान पर बॉयलर लीक की अफवाह ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
मिठाई की दुकान पर बॉयलर लीक की अफवाह फैली।
भाप निकलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।
दुकानदार ने अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की घोषणा की।
संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी। शहर में गर्ल्स स्कूल के रास्ते पर स्थित मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह बॉयलर लीक होने की अफवाह फैल गई। भाप निकलने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया।
हालांकि, दैनिक जागरण की मौके पर पड़ताल के दौरान बॉयलर लीक होने की पुष्टि नहीं हुई। दुकानदार सुनील पंडित का कहना है कि उन्होंने नियमित प्रक्रिया के तहत प्रेशर कम करने के लिए वाल खोला था।
होगी कानूनी कार्रवाई
उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। सुनील पंडित की दुकान पर दूध से खोवा तैयार किया जाता है। इसके लिए भाप से चलने वाली भट्ठी लगाई गई है।
दुकानदार के अनुसार, इस व्यवस्था में पानी गर्म होने के बाद भाप पाइप के माध्यम से कड़ाही तक पहुंचती है, जिससे दूध को गर्म कर खोवा तैयार किया जाता है। काम के दौरान प्रेशर नियंत्रित रखने और काम पूरा होने पर उसे कम करने के लिए वाल खोले जाते हैं।
बॉयलर लीक होने की बात निराधार बताई गई
मंगलवार सुबह भट्ठी में पर्याप्त प्रेशर नहीं बनने पर सुनील ने लकड़ी निकालकर वाल खोला था। इसी दौरान भाप निकलने का वीडियो बना लिया गया और बॉयलर लीक होने की बात प्रसारित होने लगी।
दुकानदार के अनुसार, उस समय दुकान पर चार कर्मचारी चाशनी तैयार करने का काम कर रहे थे और काम सामान्य रूप से चल रहा था। सुनील पंडित ने बताया कि भट्ठी के सिस्टम में प्रेशर नियंत्रित करने के लिए करीब आठ वाल लगे हैं।
उनके अनुसार, वाल खोलकर प्रेशर कम करना रोजमर्रा की प्रक्रिया है। उन्होंने बॉयलर लीक होने की बात को निराधार बताते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर गलत जानकारी फैलाई गई है और वह इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रयागराज में होगा स्वागत, 31 अक्टूबर को जंंक्शन के प्लेटफार्म 6 पर जुटेंगे कई दिग्गज
