विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नांगल चौधरी में रिहायशी इलाके में बॉयलर लीक, मची अफरा-तफरी; घरों से निकलकर भागने लगे लोग

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:57 AM (IST)

नांगल चौधरी के रिहायशी इलाके में मंगलवार को एक बॉयलर लीक हो गया, जिससे तेज धुआं और जोरदार आवाज के ...और पढ़ें

घटना के दौरान तेज धुआं निकलने और जोरदार आवाज होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान तेज धुआं निकलने और जोरदार आवाज होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

HighLights

  1. नांगल चौधरी में रिहायशी इलाके में बॉयलर हुआ लीक।

  2. तेज धुआं और आवाज से लोगों में मची अफरा-तफरी।

  3. फिलहाल कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़)। रिहायशी इलाके में मंगलवार को बॉयलर लीक होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के दौरान तेज धुआं निकलने और जोरदार आवाज होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक हुई इस घटना से दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। घटना के कारण आसपास के लोग सहम गए। फिलहाल, बॉयलर लीक होने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ के 39 गांवों की बुझेगी प्यास, 284 करोड़ की लागत से नांगल चौधरी में बनेंगे तीन नए जलघर

यह भी पढ़ें- नांगल चौधरी में बोले सीएम सैनी: हर जिले को एक्सप्रेसवे की सौगात, विकसित भारत का सपना हो रहा साकार