Move to Jagran APP

बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आज करेंगे विधानसभा का घेराव

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल एवं धरना लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। रविवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता चितवन वाटिका में धरना देने के बाद प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त निवास तक गए तथा वहां मी¨टग कर सामूहिक निर्णय लिया कि सोमवार से चण्डीगढ़ विधानसभा का घेराव करेंगे। आजकल हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। हड़ताल व धरने की अध्यक्षता जिला की वरिष्ठ उप प्रधान सुमन देवी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बलजीत कुमार ने किया। धरने के बाद सभी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करके एस्मा के तहत किए गए मुकदमें वापिस लेने व आरसीएच कर्मचारियों की बर्खास्तगी लेटर रद करने की मांगों का एक ज्ञापन डीसी को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:55 PM (IST)
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आज करेंगे विधानसभा का घेराव
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आज करेंगे विधानसभा का घेराव

जागरण संवाददाता, नारनौल :

loksabha election banner

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल एवं धरना लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। रविवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता चितवन वाटिका में धरना देने के बाद प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त निवास तक गए तथा वहां मी¨टग कर सामूहिक निर्णय लिया कि सोमवार से चण्डीगढ़ विधानसभा का घेराव करेंगे। आजकल हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। हड़ताल व धरने की अध्यक्षता जिला की वरिष्ठ उप प्रधान सुमन देवी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बलजीत कुमार ने किया। धरने के बाद सभी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करके एस्मा के तहत किए गए मुकदमें वापस लेने व आरसीएच कर्मचारियों की बर्खास्तगी लेटर रद करने की मांगों का एक ज्ञापन डीसी को सौंपा।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर महेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के आंदोलन को जितना दबाने की कोशिश की जाएगी। कर्मचारियों का आक्रोश सरकार के प्रति निरंतर बढ़ता ही जाएगा। इसलिए सरकार हठधर्मिता छोड़कर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों का नोटिफिकेशन जल्दी से जल्दी जारी करे। नहीं तो सभी विभागीय यूनियन इस आंदोलन में भाग लेने को मजबूर होंगी। सीटू के जिला प्रधान राधेश्याम व महासचिव रोहताश गोठवाल ने कहा कि महेन्द्रगढ़ जिले के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 27 अगस्त से निरंतर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मिनिस्टरियल यूनियन के जिला प्रधान शीतलदास ने कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द मानकर सरकार को अधिसूचना जारी करके आंदोलन का समापन करवाना चाहिए। 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी विधानसभा घेराव में भाग लेंगे, जिसमें जिला महेन्द्रगढ़ के सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी भाग लेंगे और सरकार को माकूल जवाब दिया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान कांता देवी ने कहा कि आशावर्कर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों का कोई भी काम नहीं करेंगी। सरकार जल्द अधिसूचना जारी करें वरना आशा वर्कर भी इस हड़ताल में शामिल हो जाएंगी।

अनिश्चितकालीन आंदोलन को अतिथि अध्यापक संघ के प्रधान दिनेश कुमार, किसान सभा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान कौशल कुमार, वन मजदूर संघ के नेता हरिराम आदि नेताओं ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान महेन्द्र बोयत, पूर्व जिला प्रधान रणबीर ¨सह, जिला प्रेस सचिव मुकेश यादव, रण¨सह मालडा, सह सचिव प्रवीण कौशिक,मनोज देवास, भूपेन्द्र, कंवरपाल, राजपाल, दिनेश शर्मा, अनूप ¨सह, धर्मेन्द्र, लक्ष्मण, रणबीर, विजय, आलोक कुमार, माया देवी, निर्मला, चम्पा व सुनीता सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.