पैरा एशियन गेम्स में जीता गोल्ड लेकिन हरियाणा सम्मान समारोह से नाम बाहर, डोमिसाइल के फेर में फंसीं मोना अग्रवाल
जापान में पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली मोना अग्रवाल का नाम हरियाणा के सम्मान समारोह की सूची में ...और पढ़ें
-1793108934849_m.webp)
पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जितने वाली मोना अग्रवाल, जागरण
HighLights
मोना अग्रवाल का नाम हरियाणा सम्मान समारोह सूची में नहीं।
डोमिसाइल संबंधी समस्या के कारण परिवार में निराशा का माहौल।
खेल मंत्री ने मोना अग्रवाल को सम्मानित करने का आश्वासन दिया।
बलवान शर्मा, नारनौल। जापान में संपन्न हुए पैरा एशियन गेम्स की शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बहू का 30 अक्टूबर को भिवानी में होने वाले सम्मान समारोह में नाम शामिल नहीं है।
एक और जहां मोना अग्रवाल का दिल्ली के एअरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया,वहीं दूसरी ओर हरियाणा के खिलाड़ियों के सम्मान में 30 अक्टूबर को होने वाले समारोह की सूची में मोना का नाम शामिल नहीं होने की इस वजह से उनके स्वजन में निराशा बनी हुई है।
दो राज्यों के बीच फंसी मोना
मोना अग्रवाल नांगल चौधरी हलके के गांव कालबा की बहूं हैं। हालांकि उनका मायका राजस्थान के सीकर में है। इस वजह से मोना अग्रवाल दो राज्यों के बीच फंस गई हैं और सम्मान समारोह में नाम शामिल नहीं हो पाया है।
हरियाणआ की डोमिसाइल नहीं मोना
खेल अधिकारियों का कहना है कि मोना अग्रवाल का डोमिसाइल हरियाणा का नहीं होने की वजह से यह परेशानी आ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोना अग्रवाल परिवार पहचान पत्र और डोमिसाइल हरियाणा का बनवा लें तो उनका नाम सूची में शामिल हो सकता है।
उधर मोना अग्रवाल सोमवार देर शाम जापान से दिल्ली पहुंची, जहां पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वह जयपुर के लिए रवाना हो गई।
परिवार में निराशा का माहौल
मोना अग्रवाल के पति गांव कालबा के रहने वाले रविंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने 30 अक्टूबर को हरियाणा के एशियन गेम्स के विजेता खिलाड़ियों के भिवानी में होने वाले समारोह की सूची में मोना अग्रवाल का नाम शामिल नहीं है। इस वजह से निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
कागजात नहीं होने के कारण नहीं किया गया सम्मानित?
उन्होंने कहा कि पूर्व में राजस्थान की खिलाड़ियों को हरियाणा में सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन मोना का सूची में नाम शामिल नहीं किया गया है। हमने इस मुद्दे पर नांगल चौधरी की विधायक से भी संपर्क किया था और खेल अधिकारियों ने कागजात नहीं होने की बात कही है।
उधर जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने कहा कि मोना अग्रवाल का डोमिसाइल हरियाणा का नहीं बना हुआ है। सम्मान समारोह को अभी दो दिन का समय बचा हुआ है और उनके स्वजन चाहें तो इस दौरान परिवार पहचान पत्र और डोमिसाइल बनवा लें।
उनका नाम भी सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची में भेज दिया जाएगा। उधर इस बारे में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोना अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उनका ब्यौरा मंगवाया जा रहा है।
