Move to Jagran APP

धर्म परिवर्तन का गढ़ महेंद्रगढ़ ..

प्रदेश का सबसे पुराना जिला महेंद्रगढ़ अब धर्म परिवर्तन का गढ़ बन गया है। हर महीने यहां किसी ना किसी होटल या गांव में भोले-भाले युवाओं या सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने जाल में फांस कर उन्हें धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। बाकायदा इसके लिए हिमाचल, उतराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व दक्षिण हरियाणा क्षेत्र से गुरुओं की टीम भी आती है। इसकी व्यवस्था भी संचालक के रूप में महिपाल ही किया करता था। जैसे ही नवयुवक धर्म परिवर्तन के लिए तैयार होते थे तो उन्हें 2150 रुपये देकर एक गुरुमंत्र भी दिया जाता था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 06:04 PM (IST)
धर्म परिवर्तन का गढ़ महेंद्रगढ़ ..
धर्म परिवर्तन का गढ़ महेंद्रगढ़ ..

सुनील कुमार, नारनौल :

loksabha election banner

प्रदेश का सबसे पुराना जिला महेंद्रगढ़ अब धर्म परिवर्तन का गढ़ बन गया है। हर महीने यहां किसी भी होटल या गांव में भोले-भाले युवाओं या सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने जाल में फांस कर उन्हें धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। संचालक के रूप में इसकी व्यवस्था महिपाल करता था। नवयुवक धर्म परिवर्तन के लिए तैयार होते थे तो उन्हें 2150 रुपये देकर एक गुरुमंत्र भी दिया जाता था।

सीआइडी टीम की छानबीन में यह पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों की माने तो 11 अगस्त 2015 को महिपाल के पैतृक गांव में एक शिविर आयोजित हुआ जहां महिपाल ने अपने गुरु इंद्रराज ¨सह व एक महिला को टिप्स देने के लिए बुलाया। उन पर इसाई धर्म की प्रचार सामग्री थी। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इंद्रराज ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया, जबकि महिला गायब हो गई। 21 अगस्त 2018 को नारनौल के निजामपुर रोड स्थित सावरिया होटल में एक काउंस¨लग कैंप चल रहा था। जहां से सीआइडी व पुलिस की संयुक्त टीम ने चार सीआरपीएएफ के जवानों सहित आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में महिपाल के हस्तक्षेप पर हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दक्षिण हरियाणा व उतराखंड से आए इन आठ लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार महेंद्रगढ़ जिला में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं और उसकी आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि 10 जुलाई को कॉलपीट्स की अंजलि ¨सह से चर्च में शादी हुई तो महिपाल इस शादी में भी शामिल हुआ था। गुरुग्राम में ही जॉब करने वाला रॉबिन उससे रोज मिलता था। यदि उसे कहीं पर काउंस¨लग कैंप करवाना है तो वह रॉबिन से सलाह लेता था तो रॉबिन उसकी व्यवस्था करता था। महिपाल की फेसबुक आइडी पर भी उसके 18 क्रिश्चियन मित्र हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.