विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ में बुनियादी ढांचे और सौंदर्याकरण को मिलेगी रफ्तार, रात्रि सफाई व्यवस्था और पेयजल लाइन पर होगा फैसला

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

महेंद्रगढ़ नगर पालिका की साधारण बैठक 23 नवंबर को होगी, जिसमें शहर के बुनियादी ढांचे, सौंदर्याकरण और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

नगर पालिका कार्यालय भवन। जागरण

नगर पालिका कार्यालय भवन। जागरण

HighLights

  1. 23 नवंबर को नगर पालिका की बैठक में विकास प्रस्तावों पर चर्चा।

  2. 600 स्ट्रीट लाइटें लगाने और रात्रि सफाई पर मुहर लगेगी।

  3. पेयजल पाइपलाइन और जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में।

मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ की साधारण बैठक आगामी 23 नवंबर को दोपहर एक बजे नगर पालिका कार्यालय भवन में आयोजित होगी।

बैठक के एजेंडे में शहर के बुनियादी ढांचे, सौंदर्याकरण, स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए हैं, जिन पर पार्षदों के विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा।

एजेंडे के अनुसार, जनस्वास्थ्य विभाग को वाटर टैंक निर्माण के लिए वार्ड नंबर 6 में आर्य समाज मंदिर के पास तथा वार्ड नंबर दो में गौशाला रोड स्थित पशु अस्पताल के समीप 50×50 फुट भूमि उपलब्ध करवाने पर चर्चा होगी।

इसके अलावा बुचौली रोड पर हनुमान मंदिर के पास वार्ड नंबर तीन की गलियों, चामधेड़ा रोड पर मामन कृषि फार्म ढाणी वार्ड नंबर आठ और वार्ड नंबर 11 के विभिन्न हिस्सों में पेयजल पाइपलाइन डलवाने का प्रस्ताव शामिल है।

शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रात्रि में नाइट स्वीपिंग का टेंडर लगाने के साथ-साथ सॉालिड वेस्ट उठाने, मृत आवारा पशुओं के नियमानुसार निस्तारण और मशीनरी व कर्मियों सहित एजेंसी हायर करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही स्वर्ग वाहिनी वाहन खरीदने और सांसद कोटे से दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने के लिए सांसद से अनुरोध करने का विषय भी एजेंडे में रखा गया है।

सौंदर्यकरण और प्रकाश व्यवस्था के तहत प्रमुख चौराहों के रखरखाव की जिम्मेदारी संस्थाओं, स्कूलों या बैंकों को देने, राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक डिवाइडर पर पौधारोपण व रखरखाव आरपीएस स्कूल संस्था को सौंपने, महाराजा सूर सैनी चौक से रिवासा फ्लाईओवर पार तक तिरंगा लाइट लगाने और दो चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने पर मंथन होगा।

विभिन्न मार्गों व ढाणियों के लिए 600 स्ट्रीट लाइट, केबल व पोल खरीदने तथा विभिन्न सड़कों व सामुदायिक केंद्रों से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाएगा। हुड्डा पार्क में सांसद कोटे के फंड से टूटे झूलों की मरम्मत व नए झूले लगवाने का विषय भी शामिल है।

बैठक की सूचना सभी पार्षदों को भेज दी गई है और इसकी प्रति भिवानी लोकसभा सांसद और महेंद्रगढ़ विधायक को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।