विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब का तस्कर महेंद्रगढ़ में गिरफ्तार, 56 ग्राम हेरोइन बरामद; 4 दिन की रिमांड पर पूछताछ करेगी पुलिस

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:20 PM (GMT+05:30)

महेंद्रगढ़ पुलिस ने पंजाब से चिट्टा लेकर पहुंचे एक तस्कर मुकेश कुमार को 56.14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर नशे के स्रोत और अन्य संभावित लोगों की जांच की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. महेंद्रगढ़ में पंजाब से आए चिट्टा तस्कर को पकड़ा।

  2. आरोपी मुकेश कुमार से 56.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

  3. पुलिस रिमांड पर लेकर नशे के स्रोत की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नारनौल। पंजाब से चिट्ठा लेकर महेंद्रगढ़ पहुंचे तस्करी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआइए महेंद्रगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नांगल चौधरी रोड पर सुराणा फ्लाईओवर के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी नालपुर, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई है।

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 27 नवंबर को सीआइए महेंद्रगढ़ की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ लेकर नांगल चौधरी रोड पर सुराणा फ्लाईओवर के पास आने वाला है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआइए टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच शुरू की। इसी दौरान राजस्थान नंबर की बस से उतरकर जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी नालपुर, जिला झुंझुनू (राजस्थान) बताया।

तलाशी लेने पर खुली पोल

पुलिस द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पहनी हुई पैंट की जेब से एक पारदर्शी पालीथिन बरामद हुई, जिसमें हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन करने पर पॉलिथीन सहित कुल वजन 56.14 ग्राम मिला। सीआइए महेंद्रगढ़ की टीम ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना सदर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर नशे के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।