महेंद्रगढ़ वालों के लिए खुशखबरी, बालाजी चौक से सब्जी मंडी धर्मशाला तक 1 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क
महेंद्रगढ़ में बालाजी चौक से सब्जी मंडी धर्मशाला तक एक करोड़ की लागत से नई सड़क बनेगी। नगरपालिका ने टेंडर ...और पढ़ें

नई सड़क बनेगी। सोशल मीडिया
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। शहरवासियों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगरपालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्ग के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के बालाजी चौक से लेकर सब्जी मंडी धर्मशाला तक नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना पर नगरपालिका द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने बुधवार को बताया कि इस मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा कई दिनों से की जा रही थी।
लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी और अब इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अक्सर जलभराव के कारण नई सड़कें जल्दी टूट जाती हैं, इस समस्या से बचने के लिए सड़क के साथ-साथ पानी की निकासी का भी उचित और स्थायी प्रबंध किया जाएगा।
गौरतलब है कि बालाजी चौक से सब्जी मंडी धर्मशाला तक का यह मार्ग शहर का बेहद व्यस्त क्षेत्र है, जहां दिनभर खरीदारों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। नई सड़क बनने और जल निकासी की व्यवस्था सुधरने से क्षेत्र के दुकानदारों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।