हरियाणा के दंपती का कमाल: बनाया पोर्टेबल वायु और मौसम निगरानी डिवाइस, दिल्ली का AQI देखने की मजबूरी खत्म!
कनीना के शोधार्थी दंपती विशाल और अंकिता शर्मा ने एक पोर्टेबल वायु एवं मौसम निगरानी उपकरण विकसित किया है। यह ...और पढ़ें
-1788542637304_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
कनीना के शोधार्थी दंपती ने पोर्टेबल वायु-मौसम मॉनिटर बनाया।
भारत सरकार ने इस उपकरण का पेटेंट दंपती के नाम किया।
यह डिवाइस विभिन्न स्थानों पर वायु गुणवत्ता मापने में उपयोगी।
संवाद सहयोगी, कनीना। मौसम और हवा की गुणवत्ता जानने के लिए बड़े और महंगे उपकरणों पर निर्भरता कम करने की दिशा में कनीना के गांव झगड़ोली के शोधार्थी दंपती विशाल शर्मा और अंकिता शर्मा ने नई पहल की है।
बताया गया कि दोनों ने मिलकर एक ऐसा पोर्टेबल एयर एवं मौसम मॉनिटरिंग डिवाइस विकसित किया है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। भारत सरकार ने इस यंत्र का पेटेंट दोनों के नाम पर दर्ज किया है।
इस डिवाइस की खासियत यह है कि एक ही छोटे उपकरण के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारियों के साथ वायु गुणवत्ता की भी निगरानी की जा सकती है।
डिवाइस की खासियत
विशाल शर्मा के अनुसार, इसे आसानी से एक छोटे बैग में रखकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया जा सकता है। यानी किसी एक शहर के एयर इंडेक्स पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग स्थानों की हवा की गुणवत्ता को मौके पर ही मापने की दिशा में यह उपयोगी तकनीक साबित हो सकती है।
विशाल शर्मा ने बताया कि इस डिवाइस का विचार वर्ष 2022 में आया, जब दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद ग्रैप लागू किया गया था। उस दौरान महसूस हुआ कि अलग-अलग क्षेत्रों की वास्तविक वायु गुणवत्ता जानने के लिए पोर्टेबल उपकरण की जरूरत है।
चुनौती यह थी कि मौसम और एयर क्वालिटी की निगरानी के लिए आवश्यक कई सेंसर व माइक्रोप्रोसेसर को एक छोटे उपकरण में कैसे समाहित किया जाए। इसी चुनौती पर काम करते हुए उन्होंने यह डिवाइस तैयार किया।
कहां से कर रहीं शोध?
विशाल शर्मा ने एमटेक मुरथल से किया है और वर्तमान में ग्वालियर विश्वविद्यालय में शोधार्थी हैं। उनकी पत्नी अंकिता शर्मा झुंझुनू विश्वविद्यालय में शोध कर रही हैं।
विशाल ने अपनी मुरथल विश्वविद्यालय की गाइड सुदेश चौधरी को इस नवाचार का प्रेरणास्रोत बताया। विशाल के पिता डॉ. अजीत शर्मा ने बताया कि बेटे-बहू की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गर्व है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के आसार नहीं; धूप और उमस करेगी परेशान
