महेंद्रगढ़ में तेज रफ्तार बोलेरो ने दादी-पोते को कुचला, महिला की मौत; पोता गंभीर रूप से गंभीर
कनीना के कलवाड़ी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर चल रही दादी और पोते को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

महेंद्रगढ़ में सड़क हादसा। जागरण
HighLights
कनीना के कलवाड़ी गांव में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
तेज रफ्तार बोलेरो ने दादी और पोते को मारी टक्कर।
दादी की मौके पर मौत, पोता गंभीर रूप से घायल।
संवाद सहयोगी, कनीना (महेंद्रगढ़)। कनीना के गांव कलवाड़ी में रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी का कहर देखने को मिला। सड़क पर पैदल घर जा रही महिला व उसके पोते को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका उपचार जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कलवाड़ी निवासी सतपाल ने बताया कि वह इंडस वैली स्कूल दौंगड़ा अहीर में चपरासी के पद पर कार्यरत है। एक नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी मां संतोष देवी व भतीजे कृष के साथ खाना खाने के बाद नए मकान से पुराने मकान में सोने के लिए जा रहे थे। उसकी मां व भतीजा आगे चल रहे थे, जबकि वह पीछे था। तीनों पैदल सड़क मार्ग से गुजर रहे थे।
इसी दौरान दौंगड़ा अहीर की तरफ से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ने आगे चल रही संतोष देवी व कृष को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
नंबर नोट कर लिया
हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी रोककर नीचे उतरा। इस दौरान गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया। हालांकि, नाम व पता पूछने पर चालक बिना कोई जानकारी दिए गाड़ी लेकर तेज रफ्तार से अटेली की तरफ फरार हो गया। सतपाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व स्वजन को भी सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने संतोष देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन को सौंप दिया गया। गांव कलवाड़ी में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।