पार्टी का बढ़ा जनाधार तय करेगी जन आक्रोश रैली: यादव
जागरण संवाददाता, नारनौल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर क
जागरण संवाददाता, नारनौल
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के निवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक नरेश यादव ने की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को राहुल गांधी की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली होगी। रैली को लेकर प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह है। रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली यह साबित कर देगी कि आगामी चुनावों में राज्य के साथ केंद्र में भी कांग्रेस पार्टी अपना परचम फहराएगी। यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह एक ¨चता का विषय बनता जा रहा है। देश और प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं। इसके पीछे प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियां अहम हैं। भाजपा शासन से प्रदेश और देश की जनता का विश्वास उठ गया हैं। बैठक में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, प्रदेश के महासचिव सत्यवीर झूकिया, अभिमन्यु राव, सुरेंद्र नंबरदार, देवेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश, नरेश शर्मा, ऋषिराज, सुरेंद्र नारनौलिया, छोटेलाल, ओमप्रकाश, राजकुमार, मुकेश, देवेंद्र, हवा¨सह आदि ने हिस्सा लिया।