आइटीबीपी के जवान का सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार
क्षेत्र के गांव पाथेड़ा निवासी आईटीबीपी के जवान नितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 2
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:
क्षेत्र के गांव पाथेड़ा निवासी आइटीबीपी के जवान नितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 28 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र हरि ¨सह शनिवार देर शाम स्कूटी पर गांव अगिहार में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। गांव अगिहार व पाथेड़ा के मध्य पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान नितेश को आइटीबीपी के जवानों ने सैनिक सम्मान से अंतिम सलामी दी। सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने भी नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।
नितेश की पत्नी सरिता को डिलीवरी होने वाली है इसलिए वह अपनी पत्नी को गांव छोड़ने के लिए वह कुछ दिन पहले ही अपने घर 15 दिन की छुट्टी आया था। मृतक मंसूरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था तथा दिल्ली ट्रे¨नग के लिए आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के पिता हरि¨सह के बयान पर शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक कांस्टेबल को आइटीबीपी के जवानों द्वारा सलामी देकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नितेश वर्ष 2013 में आइटीबी 8 बटालियन गोचर उत्तराखंड में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था।