Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, महिलाओं का सम्मान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र ¨सह के पौत्र राव अर्जुन ¨सह ने रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 06:55 PM (IST)
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, महिलाओं का सम्मान
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, महिलाओं का सम्मान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र ¨सह के पौत्र राव अर्जुन ¨सह ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, चंद्रकला खातोद, रण¨सह गनियार, अनिल दुगड़िया, कुलदीप तोबड़ा, सत्यपाल तोबड़ा, पूर्व सरपंच जय ¨सह, प्रधान बलिया, संजय जेलदार सहित अनेक नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम में राव अर्जुन ¨सह ने कहा कि अपने दादा के अधूरा सपनों को पूरा करने के लिए वे राजनीति में आए हैं। पूरे दक्षिणी हरियाणा की राजनीति करनी है। अटेली से इसका आगाज किया गया है। वे अटेली से स्वयं चुनाव लड़ेंगे तथा अन्य स्थानों पर मदद कर अपने साथियों को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द कनीना व सेहलंग में भी जल्द कार्यालय खोले जाएंगे। इस मौके पर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि राव अर्जुन ¨सह से कांग्रेस पार्टी में मजबूती आई है।कांग्रेस नेत्री चंद्रकला ने कहा कि राव अर्जुन ¨सह अपने दादा की राजनीति का अनुशरण कर रहे हैं। कार्यक्रम में घनश्याम बागड़ी, नरेन्द्र हुडिना, राज ¨सह नंबरदार, गजेन्द्र¨सह, संदीप जांगड़ा, हरि ¨सह, विनय डोहर, बाबूलाल नावदी, रामकुमार चंदपुरा, रतन ¨सह चंदपुरा, अभय ¨सह रामपुरा, अशोक तंवर, बुधराम तंवर, देवानंद, विकास आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.