21वीं सदी में भी हरियाणा के 3.64 लाख लोग साक्षरता से दूर, सिरसा और नूंह में स्थिति सबसे चिंताजनक
हरियाणा में 21वीं सदी में भी 3.64 लाख से अधिक लोग निरक्षर हैं। 'उल्लास' कार्यक्रम के तहत साक्षरता अभियान में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
हरियाणा में 3.64 लाख लोग अब भी निरक्षर।
'उल्लास' कार्यक्रम में कई जिलों का प्रदर्शन सुस्त।
शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
बलवान शर्मा, नारनौल। 21वीं सदी चल रही है। आज के दौर में भी प्रदेश के तीन लाख 64 हजार से अधिक लोग साक्षर नहीं हो पाए हैं। करीब दो करोड़ से अधिक आबादी वाले प्रदेश में 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 50 लाख लोग निरक्षर थे।
प्रदेश में 'उल्लास' (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत असाक्षरों को साक्षर बनाने की मुहिम में कई जिलों का प्रदर्शन सुस्त है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कड़ी नाराजगी जताई है।
लक्ष्य से काफी पीछे हैं आंकड़े
वर्ष 2026-27 के लिए तय 10 लाख शिक्षार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले राज्य में अब तक पोर्टल पर पंजीकरण और परीक्षा में शामिल होने के आंकड़े लक्ष्य से काफी पीछे हैं। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक (साक्षरता) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर 11 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर लंबित पंजीकरण कार्य पूरा करने के सख्त आदेश दिए हैं।
इसको लेकर बाकायदा निदेशालय द्वारा जारी पत्र जारी किया गया गया है। इसके अनुसार, जिलों में कमजोर प्रदर्शन और अक्षमता के लिए सीधे तौर पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और जिला गणित विशेषज्ञ की जवाबदेही तय की गई है। यदि समय पर लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ तो पिछड़ने वाले जिलों के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उल्लास कार्यक्रम: हरियाणा की नवीनतम स्थिति व जिला-वार प्रगति रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2026 तक।
- कुल निरक्षर जनसंख्या (2011 जनगणना): 49,94,133
- वर्ष 2026-27 का कुल साक्षरता लक्ष्य: 10,00,000
- उल्लास पोर्टल पर कुल पंजीकृत शिक्षार्थी: 7,21,689
- सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल शिक्षार्थी: 6,35,461
- मार्च 2027 की आगामी परीक्षा के लिए शेष लक्ष्य: 3,64,539
(नोट: वर्ष 2018 तक पूर्ववर्ती 'साक्षर भारत' योजना के तहत 10 जिलों में 7,81,218 निरक्षरों को साक्षरता प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं।)
| क्र.सं. | जिला | निरक्षर (2011 जनगणना) | कुल लक्ष्य (2026-27) | पोर्टल पर पंजीकृत | परीक्षा में शामिल (20.09.2026) | शेष लक्ष्य (मार्च 2027) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अम्बाला | 1,72,985 | 34,636 | 36,794 | 35,147 | 511 |
| 2 | भिवानी | 2,46,279 | 49,315 | 39,034 | 35,353 | 13,962 |
| 3 | चरखी दादरी | 92,407 | 18,503 | 17,730 | 15,072 | 3,431 |
| 4 | फरीदाबाद | 2,52,453 | 50,551 | 25,290 | 21,526 | 29,025 |
| 5 | फतेहाबाद | 2,49,862 | 50,030 | 28,752 | 25,613 | 24,417 |
| 6 | गुरुग्राम | 1,81,830 | 36,410 | 35,254 | 26,968 | 9,442 |
| 7 | हांसी / हिसार | 3,92,112 | 78,514 | 53,711 | 51,657 | 26,857 |
| 8 | झज्जर | 1,54,654 | 30,966 | 18,783 | 17,392 | 13,574 |
| 9 | जींद | 3,19,658 | 64,005 | 41,363 | 36,319 | 27,686 |
| 10 | कैथल | 2,77,816 | 55,630 | 50,766 | 49,370 | 6,260 |
| 11 | करनाल | 3,07,586 | 61,590 | 46,331 | 39,575 | 22,015 |
| 12 | कुरुक्षेत्र | 1,90,830 | 38,211 | 39,371 | 35,654 | 2,557 |
| 13 | महेंद्रगढ़ | 1,73,703 | 34,780 | 24,090 | 23,632 | 11,148 |
| 14 | नूंह | 3,14,956 | 63,064 | 24,461 | 24,875 | 38,189 |
| 15 | पलवल | 2,39,178 | 47,891 | 29,207 | 26,574 | 21,317 |
| 16 | पंचकूला | 80,523 | 16,125 | 13,108 | 13,464 | 2,661 |
| 17 | पानीपत | 2,27,151 | 45,484 | 33,156 | 27,068 | 18,416 |
| 18 | रेवाड़ी | 1,41,581 | 28,351 | 19,022 | 16,909 | 11,442 |
| 19 | रोहतक | 1,74,614 | 34,965 | 30,349 | 28,256 | 6,709 |
| 20 | सिरसा | 3,35,403 | 67,160 | 45,566 | 26,266 | 40,894 |
| 21 | सोनीपत | 2,47,151 | 49,489 | 38,384 | 33,995 | 15,494 |
| 22 | यमुनानगर | 2,21,401 | 44,330 | 31,167 | 24,776 | 19,554 |
| कुल (हरियाणा राज्य) | 49,94,133 | 10,00,000 | 7,21,689 | 6,35,461 | 3,64,539 | |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।