विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में पुलिस को देखते ही जेब से निकालकर फेंका कट्टा, नांगल चौधरी में दबोचा आरोपी; कारतूस भी बरामद

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:22 PM (IST)

नारनौल के नांगल चौधरी थाना पुलिस ने एक युवक संजय मीणा को अवैध कट्टे और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: हरियाणा पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: हरियाणा पुलिस

HighLights

  1. नांगल चौधरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा

  2. आरोपी संजय मीणा के पास से कट्टा और दो कारतूस बरामद

  3. पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया

जागरण संवाददाता, नारनौल। थाना नांगल चौधरी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित की पहचान संजय मीणा निवासी ढाणी छिलरो (मीणा की ढाणी), बामनवास के रूप में हुई है।

सूचना पर पुलिस ने दबिश दी

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 29 सितंबर को थाना नांगल चौधरी की पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए राव तुलाराम चौक पर गश्त कर रही थी।

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि संजय मीणा अवैध हथियार व कारतूस लिए मीणा की ढाणी की गली में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची।

पुलिस को देख हथियार फेंका

पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक एक गली में मुड़ गया और अपनी जेब से एक वस्तु निकालकर पास में फेंक दी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में महेंद्रगढ़-नारनौल-अटेली रूट पर यात्रियों की बल्ले-बल्ले, कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच