विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विकास को रफ्तार: हरियाणा की 87 निकायों को मिली 1727 करोड़ की ग्रांट, महेंद्रगढ़ के हिस्से आए 33 करोड़

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:22 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने राज्य वित्त आयोग योजना के तहत प्रदेश की 87 नगर निकायों के लिए 1727.80 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

प्रदेश की 87 पालिकाओं के लिए 1727.80 करोड़ रुपये जारी। जागरण

प्रदेश की 87 पालिकाओं के लिए 1727.80 करोड़ रुपये जारी। जागरण

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने 1727.80 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की।

  2. 87 नगर निगमों, परिषदों और पालिकाओं को मिलेगा यह फंड।

  3. महेंद्रगढ़ जिले को विकास कार्यों के लिए 33.23 करोड़ रुपये।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य वित्त आयोग योजना के तहत प्रदेश की सभी 87 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए 1727.80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ग्रांट जारी कर दी है।

निदेशालय द्वारा बुधवार को जारी इस कुल राशि में से 1056.68 करोड़ रुपये विकास कार्यों (हेड 4217) के लिए और 671.12 करोड़ रुपये वेतन एवं अन्य प्रतिबद्ध खर्चों (हेड 2217) के लिए आवंटित किए गए हैं।

इस बजट में महेंद्रगढ़ जिले की पांचों नगर निकायों को भी विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए कुल 33 करोड़ 23 लाख रुपये (3323.14 लाख) की राशि मिली है। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, नारनौल नगर परिषद को सर्वाधिक 2084.43 लाख रुपये (1274.79 लाख विकास कार्य और 809.64 लाख वेतन के लिए) आवंटित किए गए हैं।

वहीं, महेंद्रगढ़ नगर पालिका को कुल 512.41 लाख रुपये मिले हैं, जिसमें 313.37 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इसके अलावा नांगल चौधरी को 366.78 लाख, कनीना को 241.41 लाख और अटेली मंडी को 118.11 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।

निदेशालय ने सभी जिला नगर आयुक्तों और निगम आयुक्तों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यह राशि सीधे निकायों के एसबीआई खातों में भेज दी गई है। इस बजट का उपयोग केवल राज्य वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए और इसे किसी अन्य मद में डायवर्ट न किया जाए। साथ ही, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जमा कराने और राशि को फ्लेक्सी मोड या एफडी में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जो राशि महेंद्रगढ़ के विकास के लिए दी है। उसके लिए वे बधाई के पात्र है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।