विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़: अटेली के उनिंदा गांव को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा

Published: Sun, 10 May 2026 03:44 PM (IST)

अटेली के उनिंदा गांव में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी शुरू हो गई है।

अटेली के उनिंदा गांव में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी शुरू हो गई है। इमेज एआई

अटेली के उनिंदा गांव में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी शुरू हो गई है। इमेज एआई

जागरण संवाददाता, मंडी अटेली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में निरंतर समर्पित है।

इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की विशेष सक्रियता के चलते खंड अटेली के गांव उनिंदा को दशकों पुराने वर्षा जल के संकट से उबारने की तैयारी शुरू हो गई है।

गांव की भौगोलिक स्थिति और रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित जलप्रवाह के कारण हर साल यहां की अनुसूचित जाति कालोनी टापू में तब्दील हो जाती थी, जिससे न केवल मकानों की नींव कमजोर हो रही थी, बल्कि जलभराव के कारण महामारी फैलने का भय भी बना रहता था।

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए थे।

सरकार की इसी जनहितैषी मंशा को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित कुमार रघुवंशी ने विभाग की पूरी टीम के साथ 7 मई को गांव उनिंदा का दौरा किया।

मौके पर मौजूद सरपंच व ग्रामीणों की शिकायत को जायज पाते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि बस्ती में घुसने वाला यह पानी जन-जीवन के लिए बड़ा खतरा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से इस समस्या के निवारण हेतु तकनीकी एस्टीमेट तैयार करें।

इस विशेष प्रोजेक्ट को आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा ताकि मानसून से पूर्व या यथाशीघ्र इस पर कार्य शुरू हो सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजी. संदीप नसीहर, उप मंडल अधिकारी इंजि. राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव सहित ग्राम सचिव एवं पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर सरपंच उपचुनाव: महेंद्रगढ़ में मतदाताओं की लंबी कतारें, महिलाओं में दिखा भारी उत्साह