Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक : सुरेश चंद

संवाद सहयोगी, कनीना :  सामाजिक संस्था बीएमडी  क्लब द्वारा रिश्तों की डोर रक्षाबंधन के पर्व को

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 08:17 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक : सुरेश चंद
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक : सुरेश चंद

संवाद सहयोगी, कनीना :  सामाजिक संस्था बीएमडी  क्लब द्वारा रिश्तों की डोर रक्षाबंधन के पर्व को इको फ्रेंडली  रूप से मनाने का संदेश देते हुए क्लब के सदस्यों द्वारा गांव गाहड़ा  में रक्षाबंधन को वृक्षाबंधन  से जोड़ते हुए पौधरोपण  कर मुहिम को आगे बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया हरियाणा अन्नपूर्णा शर्मा थी, जबकि अध्यक्षता सुरेशचन्द  शर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक क्लब सचिव इंद्रजीत शर्मा थे।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा शर्मा ने पेड़-पौधों को रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन को वृक्षाबंधन  से जोड़ने का संदेश देते हुए कहा की रक्षा-बंधन भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार हैं। वैसे तो रक्षाबंधन का पर्व हर साल आता हैं लेकिन इस वर्ष इस पावन पर्व को इक्को-फ्रेंडली  रूप से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सरोकारों के साथ जोड़कर मनाना चाहिए। रक्षाबंधन के दिन बहन-भाई को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। हम सभी को अपनी सोच में बदलाव लाना पड़ेगा तभी हम प्रकृति को हो रहे नुकसान से बचा सकते हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को साझा कदम बढ़ाने की आवश्यकता हैं। प्रकृति का संतुलन भी पर्यावरण पर ही निर्भर करता हैं। हमारे त्योहार एवं ऋतुएं भी पौधों के साथ जुड़ी हुई हैं।

अध्यक्षता कर रहे सुरेशचंद  शर्मा ने कहा कि हमें जीवनशैली से ज्यादा सोच में बदलाव लाना पड़ेगा। कुदरत से छेड़छाड़ हमारे जीवन के लिए नुकसानदायक हैं। प्रकृति के पहरेदार हरे पेड़ों को कटाई से बचाना चाहिए। आज मानवीय मूल्य के साथ समझदारी के हिसाब से रक्षाबंधन के साथ वृक्षाबंधन  जैसे अभियानों को दिशा प्रदान करनी चाहिए। बीएमडी  क्लब के राष्ट्रीय सचिव इंद्रजीत शर्मा ने भी समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए ईको-फ्रेंडली  रक्षाबंधन मनाने की अपील की।

इस अवसर पर सरोज देवी, विद्या देवी, ¨रकू देवी, रूपेंद्र, मनेन्द्र  शर्मा, अरविन्द पुजारी, अभिषेक, नमन, लक्ष्य व तुषार  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.